फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बॉक्सिंग में मोहित और भारोत्तोलन में शुभम ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिला स्टेडियम में नौ जुलाई से खेले जा रहे जिलास्तरीय खेलों का मंगलवार को समापन हो गया। मंगलवार को हुए बालकों के बॉक्सिंग व भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। बॉक्सिंग के 44 वर्ष किलो भार वर्ग में मोहित ने बाजी मारी तो 48 किलो भार वर्ग हिमांशू ने जीती। 49 किलो भार वर्ग में शुभम कुमार तथा 55 किलो भार वर्ग अनुज राय ने अपने नाम की। विजेता खिलाड़ियों को सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अफरोज आलम ने सम्मानित किया। कहा कि खेलों में निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है। जो प्रतिभागी निरंतर अभ्यास करते हैं जीत उनके कदम चूमती है। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बॉक्सिंग के 50 किलो भार वर्ग में अनुपम, 52 किलो भार वर्ग में देव, 55 किलो भार वर्ग में नितिन, 65 किलो भार वर्ग में उदय, 70 किलो भार वर्ग में सानिध्य, 80 किलो भार वर्ग में आयुष तथा 85 किलो भार वर्ग में धीरज कुमार ने बाजी मारी और प्रथम रहे। इसी प्रकार बालकों के भारोत्तोलन के 61 किलो भार वर्ग में सचिन राय, 67 किलो भार वर्ग में ऋषभ यादव, 73 किलो भार वर्ग में रेहान अली, 81 किलो भार वर्ग में अभिषेक पाल, 89 किलो भार वर्ग में चंदन यादव, 96 किलो भार वर्ग में पीयूष यादव तथा 102 किलो भार वर्ग में आयुष राय ने बाजी मारी। उप क्रीड़ाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन अभ्यास और व्यायाम करने को प्रोत्साहित किया। कहा कि निरंतर अभ्यास ही मंजिल तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें