फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केवल दूर के सेंटर वाले विद्यालयों के केंद्र ही अब बदले जा सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब नए परीक्षा केंद्र नहीं बढ़ाए जाएंगे। केवल उन्हीं विद्यालयों के केंद्र बदले जा सकेंगे, जिनके छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र अधिक दूरी पर बना है। वह भी तब, जब संबंधित विद्यालय पहले परीक्षा केंद्र रह चुके हों। ऐसे में केंद्र बनाने के लिए आवेदन करने वाले विद्यालय संचालकों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित 38 राजकीय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त सहित कुल 196 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के आधारभूत संसाधनों की जांच कराकर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। संसाधनों के आधार पर परिषद ने 81 विद्यालयों को केंद्र बनाने की हरी झंडी देते हुए अनंतिम सूची जारी की थी। इसके बाद आपत्तियां मांगी गईं, जिनमें 112 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इनके निस्तारण के बाद जिला स्तरीय समिति ने 90 परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कर परिषद को भेज दी।
इसके बाद दूसरी बार भी आपत्तियां मांगी गईं, जिनमें 22 आपत्तियां आईं। तीन दिन पहले जारी नई गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि अब केंद्रों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। केवल पूर्व में परीक्षा केंद्र रहे उन्हीं विद्यालयों के केंद्र बदले जा सकेंगे, जहां के विद्यार्थियों को दूर परीक्षा केंद्र आवंटित हुआ है। इस गाइडलाइन से नए केंद्र बनाने का दावा कर रहे विद्यालय संचालकों की उम्मीदों को झटका लगा है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 53,323 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि अनंतिम सूची के बाद आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला स्तरीय निर्धारण समिति ने 90 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की सूची फाइनल कर परिषद को भेज दी थी। इसके बाद भी आपत्तियां मांगी गई थीं। हालांकि, केंद्र बढ़ाने को लेकर परिषद की नई गाइडलाइन आ चुकी है। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 27 नवंबर को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें