जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए लगी प्रवासियों की लाइन।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच दूसरे प्रांतों से आने वाले प्रवासियों की अब अस्पतालों में 24 घंटे थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की संख्या अधिक होने से दिन में समस्या होती है। जिसको देखते हुए जिला अस्पताल, सीएचसी सुरियावां, गोपीगंज, औराई, भदोही और डीघ में रात के समय भी स्क्रीनिंग के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे अस्पतालों में अब भीड़ नहीं रहेगी। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को जिला अस्पताल में करीब 445 प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।