फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अब 27 तक भरे जा सकेंगे बोर्ड परीक्षा के फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 27 सितंबर तक परीक्षा शुल्क के साथ चालान जमा करना होगा। इसके बाद 30 सितंबर तक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने होंगे। प्रधानाचार्यों की मांग पर परिषद ने तिथि बढ़ाई है। इससे बोर्ड के फॉर्म भरने से वंचित विद्यार्थियों को राहत मिली है। यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू हो गई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरे गए थे। इसके बाद 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया। 20 अगस्त तक वेबसाइट पर विवरण अपलोड किए गए। इस बीच कुछ विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे इसलिए शिक्षक नेताओं ने तिथि बढ़ाने की मांग की। परिषद ने एक सितंबर तक फिर तिथि बढ़ा दी। पूर्व के वर्षों से कम छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए परिषद ने एक बार फिर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब 27 सितंबर तक फीस का चालान जमा किया जाएगा। 30 सितंबर तक वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना होगा। एक से चार अक्तूबर तक डाटा का सत्यापन होगा। पांच से आठ अक्तूबर तक संशोधन सही कर डाटा अपलोड करना और 10 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करना होगा। इसी तरह नौवीं और 11वीं की पंजीकरण तिथि भी बढ़ाई गई है। नाैवीं और 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण 27 सितंबर तक होगा। इस दौरान 10 अक्तूबर तक अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद ने बोर्ड फाॅर्म और पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। इससे छूटे हुए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर तक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का फार्म और नौवीं, 11वीं का पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें