फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुबह-शाम बूंदाबांदी, दिनभर उमड़-घुमड़ कर निकल गए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। शनिवार को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। दिन भर आसमान में बादल मंडराते रहे। बूंदाबांदी होने से हवाओं में नमी रही। इससे तापमान में एक डिग्री की कमी आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक हवा की दिशा में बदलाव होने से छिटपुट बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। जिले में शुक्रवार देर रात से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। ठंड भरी हवाएं चलती रहीं। शनिवार को सुबह होते ही सुरियावां, मोढ़, महुआपुर, कस्तूरीपुर, चौगुना, मंगूरा, भदोही, मिल्कीपुर, पाली, ज्ञानपुर आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद तीन बजे के करीब जिला मुख्यालय सहित ज्ञानपुर, वेदपुर, सिंहपुर, बड़ापुर, दुल्हीपुर, थानीपुर आदि क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में एक डिग्री की कमी आई। अधिकतम पारा 31 डिग्री दर्ज किया गया। यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदेय माना जा रहा हैं। ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, दाद खाज सहित टाइफाइड होने का खतरा रहता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें