फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अब कॉरपेट सिटी-2 से भदोही का होगा विकास, बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की कॉरपेट सिटी-एक योजना की सफलता के बाद अब कॉरपेट सिटी-2 की कवायद शुरू हो गई है। इसके फलीभूत होते ही भदोही कस्बे व आस-पास के इलाकों का विकास तेजी से होगा। यहां सुविधाएं भी बढ़ेंगी। हालांकि अभी सर्किल रेट आने का इंतजार है। जैसे ही सर्किल रेट आएगा वैसे ही इसपर काम तेज हो जाएगा। यानी जमीन अधिग्रहण आदि की कार्यवाही शुरू होने की पूरी उम्मीद है। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी बीडा ने वर्ष 2001-02 में भदोही-वाराणसी मार्ग के मोरवा पुल के उत्तर ओर कारपेट सिटी विकसित की। इसमें 81 औद्योगिक और 138 वाणिज्यिक प्लाट निकाले गए थे। जिसमें 75 औद्योगिक इकाईयां स्थापित हो चुकी हैं। चार वर्ष पूर्व कॉरपेट सिटी को तब चार चांद लग गए जब यहां प्रदेश सरकार ने 200 करोड़ की लागत से भदोही एक्सपो मार्ट की स्थापना कर दी। उसके बाद बीडा की कॉरपेट सिटी योजना को काफी सराहना मिली। उसका लाभ लोगों को अब भी मिल रहा है। आने वाले दिनों में जब कारपेट एक्सपो में कालीन मेले का आयोजन होगा तो इससे कालीन को नई बुलंदी मिलेगी। बीडा से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि कॉरपेट सिटी-2 की स्थापना से औद्योगिक विकास और तेज होगा। नए उद्यमी प्लाट लेंगे और उद्यम लगाएंगे तो शहर का विस्तार होगा, विकास होगा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें