फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रजिस्टर अधूरा होने पर दो बीज विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रबी सीजन की फसलों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। किसानों से ओवररेटिंग एवं नकली सामान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग अलर्ट है। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने मंगलवार को जिले की 11 बीज की दुकानों की जांच की। अधिकारियों ने रेट बोर्ड नहीं लगाने और रजिस्टर अधूरा होने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। कीटनाशक के पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

गेहूं सहित रबी सीजन की सभी फसलों की बोआई हो चुकी है। यूरिया के छिड़काव के बाद अब फसलों में लगने वाले रोग के रोकथाम के लिए किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। कुछ दुकानदार तय रेट से अधिक कीमत लेने का प्रयास करते हैं। किसानों को दिक्कत न हो, इसलिए डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। मंगलवार को एआर सहकारिता राम प्रकाश और जिला कृषि रक्षा अधिकारी ईरम मिर्जा ने ज्ञानपुर, भदोही जबकि उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी ममता यादव ने औराई के 11 बिक्री केंद्रों की जांच की। इसमें मेसर्स मौर्या बीज कंपनी जंगीगंज, किसान फर्टिलाइजर एजेंसी जंगीगंज, साईं एग्रो सीड्स थानीपुर गोपीगंज, मौर्या बीज भंडार ज्ञानपुर, एग्रीजक्शन किसान सेवा केंद्र जंगीगंज की जांच की। यहां से कीटनाशक के पांच नमूने लिए गए। एग्रीजक्शन किसान सेवा केंद्र ज्ञानपुर और मौर्या बीज कंपनी जंगीगंज का रेट बोर्ड और वितरण रजिस्टर अधूरा होने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें