फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रभारी डीपीआरओ समेत दो अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर प्रभारी जिला पंचायत अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी को नोटिस जारी किया।
एडीएम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी प्रकरण में तथ्य छिपाने या गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की शिकायत मिली तो उक्त अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस से संबंधित नवीनतम शासनादेशों का अध्ययन कर उनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करें। प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तायुक्त एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जहां निरीक्षण करने जाए तो फोटो और दो गवाहों का सिग्नेचर भी कराएं। शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान किया जाए, जिससे उन्हें संतुष्टि प्राप्त हो सके। एडीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ईडीएम आशुतोष श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जिन विभागों में आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर प्रकरण पाए गए हैं, उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण लें। इस मौके पर एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह, पीडी आदित्य कुमार, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, बीएसए शिवम पांडेय, एआरटीओ राम सिंह वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें