फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अभिलेख अपूर्ण मिलने पर खाद-बीज की दो दुकानों को नोटिस

विज्ञापन
गोपीगंज में खाद-बीज की दुकान पर जांच करती कृ​षि अ​धिकारी ईरम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रबी बोआई के सीजन में कृषि महकमा अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ईरम ने जंगीगंज, गोपीगंज क्षेत्र में आठ दुकानों की जांच की। अभिलेख अपूर्ण होने पर दो दुकानों को नोटिस दिया जबकि बीज के 20 सैंपल लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि निर्धारित रेट पर खाद-बीज की बिक्री नहीं की गई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। गेहूं की बोआई शुरू हो गई है। सहकारी समितियों और इफको के केंद्रों पर जहां डीएपी के लिए भीड़ लग रही है वहीं राजकीय कृषि बीज भंडार पर अनुदानित बीज लेने के लिए किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन अब भी किसानों को निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ता है। कुछ दुकानदार तय रेट से अधिक कीमत लेने का प्रयास करते हैं। किसानों को दिक्कत न हो इसलिए डीएम अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। शुक्रवार को कृषि अधिकारी ईरम ने ज्ञानपुर तहसील के गोपीगंज, जंगीगंज बाजार में आठ दुकानों की जांच किया। अभिलेख पूर्ण न होने पर बजरंग एग्री जक्शन किसान सेवा केंद्र दौड़ियाही और मौर्य खाद-बीज भंडार जंगीगंज को नोटिस जारी किया। किसानों से कहा कि अगर कहीं दिक्कत हो तो वह कंट्रोल रूम के नंबर 7800341675 पर फोन कर सकते हैं, जिसका निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें