फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल जलाने के मामले में सेक्रेटरी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई (भदोही)। सेउर गांव में एक रोजगार सेवक के गांवों के विकास और आय-व्यय के ब्योरे वाली फाइलें जलाने के मामले में शुक्रवार को पंचायत सचिव (सेक्रेटरी) को नोटिस जारी किया गया। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने नोटिस जारी करते हुए उससे तीन दिन के अंदर सभी अभिलेखों के साथ बीडीओ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सेउर गांव में बृहस्पतिवार को रोजगार सेवक अवध नारायण ने कोष रजिस्टर, 14वें वित्त, राज्य वित्त समेत कई अहम फाइलें आग के हवाले कर दीं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद उसने स्वीकार किया और कहा कि उसने सेक्रेटरी प्रेमनाथ के कहने पर उन फाइलों को जलाया है। वे फाइलें रद्दी थीं। सेक्रेटरी रामापुर, हरिहरपुर आदि गांवों की फाइलें रोजगार सेवक के पास रखता था। जलाई गईं फाइलों में 2015 से 2019-20 तक की फाइलें शामिल थीं। एडीओ पंचायत सुरेश तिवारी ने शुक्रवार को पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जांच के बाद अभिलेख जिला पंचायत राज विभाग में जाएंगी। औराई बीडीओ श्यामजी ने कहा कि फिलहाल सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया गया है। रोजगार सेवक के ऊपर कार्रवाई नहीं हुई है। प्रकरण में जो दोषी होगा, जांच के बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें