फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खनन निरीक्षक को नोटिस, एक्सईएन जल निगम से डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ के लंबित शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया गया। डिफाल्टर श्रेणी और असंतुष्ट फीडबैक में जल निगम की प्रगति खराब मिलने पर डीएम नाराज हो गए, जबकि अनुपस्थित होने पर खनन निरीक्षक को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

उन्होंने मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जून में आईजीआरएस की रैकिंग प्रदेश में सातवीं मिलने पर बेहतर काम करने वाले विभागों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पूरे मनोयोग से कार्य करें, इससे जनपद की रैंक अच्छी बनी रहे। खनन निरीक्षक के अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में 71 शिकायत असंतुष्ट फीडबैक में 33 असंतुष्ट फीडबैक अधिशासी अभियंता जल निगम को फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए। इस दौरान सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें