फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दुग्ध विकास अधिकारी को नोटिस, पांच बीडीओ को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें अनुपस्थित रहने पर दुग्ध विकास अधिकारी को नोटिस दी गई, जबकि फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर सुरियावां को छोड़कर अन्य बीडीओ को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने बताया कि अप्रैल में सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में भदोही की रैकिंग 32वीं है। हमारा लक्ष्य है कि हम सभी मिलकर बेहतर स्थान प्राप्त करें। नेडा की समीक्षा के दौरान सोलर प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष बेहद खराब होने पर नेडा अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। दुग्ध विकास की समीक्षा में दुग्ध विकास अधिकारी के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताई। नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। फैमिली आईडी की समीक्षा के दौरान औराई और अभोली की प्रगति बेहद खराब रही। सुरियावां को छोड़कर अन्य सभी ब्लॉक की खराब प्रगति पर डीएम ने फटकार लगाई। पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन कार्यों में प्रगति करते हुए अगले माह में एक श्रेणी में आने का निर्देश डीएम ने दिया। डीएम ने कहा कि कोई भी विभाग रैंकिंग में पीछे ना रहे। वह अपने कार्य और अपने दायित्व को ईमानदारी के साथ करते रहें। इस दौरान सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीआईओएस अंशुमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें