फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ई-रिक्शा की 4 एजेंसियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिना रजिस्ट्रेशन और डीएल की दौड़ रही ई-रिक्शा पर शिकंजा कसने के लिए गोपीगंज के चार ई-रिक्शा संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। चेताया गया है कि अगर बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा बेचा गया तो एजेंसी धारक की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बेतहाशा बढ़ रहे ई-रिक्शा के कारण अक्सर बाजारों में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शा की कमान होने के कारण भी समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को यातायात विभाग ने गोपीगंज के चार ई-रिक्शा एजेंसी धारकों को नोटिस जारी किया। चेताया कि ई-रिक्शा क्रय करने वालों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा बेचने पर एजेंसी धारक पर कार्रवाई होगी।
यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि अभियान में नाबालिग चालक तो मिल ही रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा चलते मिले हैं। कई चालकों के पास डीएल भी नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में अब एजेंसी धारकों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। गोपीगंज के चार एजेंसी धारकों को मंगलवार को नोटिस दिया गया है। बुधवार को भदोही के एजेंसी धारकों को नोटिस जारी होगी।
विज्ञापन

-
हेलमेट न लगाकर चलने वाले 200 का चालान

भदोही, गोपीगंज, ज्ञानपुर और औराई जैसी जगहों पर चले अभियान में हेलमेट लगाकर न चलने वाले 200 लोगों का चालान किया गया। वहीं सीट बेल्ट न लगाने वाले 10 लोगों का चालान हुआ। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हर माह साप्ताहिक अभियान चलाकर जागरूक किया जाता है और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें