फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लकड़ी भंडारण में 18 आरा मशीन संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड बढ़ते ही लकड़ी कटान तेज हो गई है। वन विभाग ने जिले के 18 आरा मशीन संचालकों को नोटिस जारी किया है। आरा मशीन संचालक 31 दिसंबर से पूर्व लकड़ी भंडारण, सत्यापन और मशीनोंं की सूचना वन विभाग को देंगे, जिसका सत्यापन वन विभाग की टीम करेगी। एक जनवरी से विभागीय अधिकारी आरा मशीनों का सत्यापन करेंगे। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में औराई, भदोही और ज्ञानपुर तीन वन रेंज है लेकिन लकड़ियों की कटान चोरी छुपे हो रही है। कटान के बाद ये लकड़ियां कहां जाती हैं, यह पता लगाना विभाग के लिए सिरदर्द बन गया है। जिले में ज्ञानपुर, गोपीगंज, लालानगर, दुर्गागंज, औराई, सुरियावां, मोढ़, भदोही और चौरी में आरा मशीनें संचालित होती हैं। विभाग ने जिले के 18 आरा मशीन संचालकों को नोटिस जारी कर लकड़ी भंडारण को लेकर जवाब मांगा है। इसके अलावा आरा मशीन पर लकड़ी कहां से आती है, इसका विवरण मांगा है। आरा मशीन पर एक रजिस्टर मेंटेन करने के लिए कहा गया है, जिसमें लकड़ी के क्रय और विक्रय और व्यय का डाटा लिखा जाना है। मशीन कितनी हैं और किस साइज की है, इसका ब्योरा भी 31 दिसंबर तक पूरा कर देना है। इसके बाद विभागीय अधिकारी इसका सत्यापन करेंगे। सत्यापन में गड़बड़ी मिलती है तो आरा मशीन संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें