फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में 36 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 1492 आंगनबाड़ी केंद्रों की जीयो टैगिंग के कार्य में लापरवाही बरतने वाली 36 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ डीपीओ ने नोटिस जारी किया है। कार्यप्रणाली में सुधार लाकर 30 जून तक शेष केंद्रों की जीयो टैगिंग पूरी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों की सुधि लेकर पंजीकृत बच्चे, किशोरियों, धात्री, गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ऑनलाइन रखने के उद्देश्य से जीयो टैगिंग का निर्देश दिया है। बाल एवं पुष्टाहार विभाग ने एक जून से ही ब्लाक औराई, डीघ, ज्ञानपुर, अभोली, सुरियावां, भदोही अंतर्गत केंद्रों की जीयो टैगिंग शुरू करा दी है। जीयो टैगिंग का कार्य भी विभाग की ओर से उपलब्ध मोबाइल और संबंधित केंद्र पर मौजूद रहकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे। घर, बाजार, दुकान पर बैठकर हुई जीयो टैगिंग कार्य पोर्टल पर अपलोड होने में परेशानी बढ़ा सकता है। डीपीओ मंजू वर्मा ने बताया कि 15 दिन में मात्र 583 केंद्रों की जीयो टैगिंग कार्यकर्ताओं की लापरवाही को प्रदर्शित कर रहा है। कार्य में तेजी लाने के लिए 36 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर 30 जून तक 1492 केंद्रों की जीयो टैगिंग करने के लिए कहा गया है। जीयो टैगिंग का कार्य निर्धारित तिथि में अधूरा रहने पर कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें