फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 10 डायग्नोस्टिक सेंटर को नोटिस, रेडियोलॉजिस्ट का ब्योरा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में संचालित 41 डायग्नोस्टिक सेंटर में से 10 सेंटरों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। आरोप है कि इन सेंटरों पर अप्रशिक्षित टेक्नीशियन मरीजों की अल्ट्रासाउंड करते हैं और रिपोर्ट बनाते हैं।
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सेंटरों को नोटिस जारी करके वहां तैनात रोडियोलॉजिस्ट का ब्योरा मांगा है। जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है। यदि ये समय से सही जवाब नहीं देंगे तो केंद्र को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। ये सभी केंद्र ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही में हैं। शेष 31 केंद्रों को भी नोटिस भेजने की कवायद चल रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर 90 दिन में एसडीएम, अल्ट्रासाउंड नोडल, सीएचसी अधीक्षक जांच करते हैं। खामियां मिलने पर कार्रवाई करते हैं। बीते दिनों डीएचएस की बैठक में डीएम नाराजगी भी जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें