फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ठेकेदार समेत तीन के खिलाफ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वरुणा नदी के आकोपुर-कोदैला घाट पर निर्माणाधीन लघु सेतु की शटरिंग गिरने के मामले में ठेकेदार और दो अवर अभियंताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में नोटिस का जवाब न मिलने पर जिम्मेदारों पर विभागीय कार्रवाई होगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में वरुणा नदी पर लगभग 14 करोड़ की लागत से 10 लघु सेतु का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्थाओं ने दो लघु सेतुओं का कार्य पूरा किया है, लेकिन आठ का निर्माण कार्य चल रहा है। छह मार्च को आकोपुर-कोदैला घाट पर निर्माणाधीन लघु सेतु की शटरिंग गिरने के कारण चार मजदूर घायल हो गए थे। अधिशासी अभियंता ने अभियंताओं की तीन सदस्यीय गठित कर जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगा था लेकिन जांच टीम मामले की तह तक पहुंचने में असफल रही है। यही कारण है कि बिना जांच रिपोर्ट के ही कार्यदायी संस्था ने लघु सेतु के अधूरे कार्य को पूरा करा दिया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने कहा कि मामले में दो अवर अभियंता समेत कार्यदायी संस्था के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। निर्धारित समय में नोटिस का जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक जांच रिपोर्ट न आने के सवाल पर भी उन्होंने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें