फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन दिन में 34 एमएम बारिश, 15 फीसदी फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। शनिवार के बाद रविवार को देर रात तक बारिश होती रही। सोमवार को भी सुबह छिटपुट बारिश हुई। औराई के दर्जनों गांवों में ओले भी गिरे हैं। इससे खड़ी फसल चौपट हो गई है। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में 15 फीसदी फसलें बर्बाद हो गई हैं। तीन दिनों में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। किसानों की शिकायतें दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।जिले में तीन दिनों से मौसम खराब है। शनिवार की तेज बारिश के बाद रविवार की शाम ओले पड़े और देर रात तक होती रही। बारिश ने किसानों की फसल को चौपट कर दिया है। गेहूं और सरसों की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। चना, मटर के अलावा मूंग, उड़द की खेती करने वाले किसानों को भी आघात लगा है। आम के बौर भी गिर गए। जिले में शनिवार को लगभग पौने दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। जिन किसानों ने गेहूं की फसल को चौथी बार पानी दिया था, उनकी फसल को ज्यादा नुकसान होगा। हाल सरसों का भी है। रही सही कसर रविवार की शाम आंधी चलने के साथ ओले गिरने और लगभग छह से सात घंटे की बारिश ने पूरी कर दी। इससे फसल और बर्बाद हो गई। हालांकि ओलों का असर औराई ब्लॉक के दर्जन भर गांवों में ही रहा। जिले के ज्ञानपुर, औराई, भदोही, डीघ, अभोली, सुरियावां ब्लॉक के सैकड़ों किसान फसल चौपट होने के बाद सिर पर हाथ रखे बैठे हैं। इसमें कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है। कई ऐसे भी थे, जिनकी फसलों की बोआई, जोताई सहित अन्य का मजदूरों का पैसा बाकी है।
विज्ञापन

मौसम विशेेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में तीन दिनों में 32 एमएम बारिश हुई है। कुछ इलाकों में ओले भी पड़े हैं। 21 मार्च तक ऐसा मौसम बने रहने की संभावना है। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से मौसम में परिवर्तन आएगा। डीडी कृषि डॉ. अश्वनी सिंह ने कहा कि आंधी-बारिश और ओले गिरने के कारण जिले में 15 फीसदी फसलों का नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम फसलों के नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री कृषि बीमा कराया है, उ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें