फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं 

Thu, 08 Sep 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी किमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बार-बार थानों का चक्कर न लगाना पडे़। इसलिए पीड़ित महिला की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुनी जाए। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से रूबरू होते हुए दिशा-निर्देश दे रहीं थीं। 
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी पर कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी शिकायतों को दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से निस्तारित कराया जाए। उन्होंने मैना देवी पत्नी शीतलाल जायसवाल गोपीगंज के प्रकरण को निस्तारण के लिए एसडीएम और सीओ ज्ञानपुर से कहा। 
रुक्साना बानो पुत्री शलीम अंसारी माधोसिंह, महिमा गिरी सुंदरपट्टी हरिनरायनपुर, शीला देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद रमईपुर की शिकायतों को सुना और उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर एडीएम हरिलाल यादव, प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, एसडीएम प्रवरशील बरनवाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें