फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी की कमी से नहीं मिले ढाई लाख

Tue, 22 Nov 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
ज्ञानपुर के सेंट्रल बैंक के एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद नकदी संकट से जूझ रहे लोगों को 12वें दिन सोमवार को भी राहत मिलती नजर नहीं आई। कैश की कमी से लोगों को जरूरत के हिसाब से नकदी नहीं मिल सकी। वित्त मंत्रालय के आदेश के तीसरे दिन भी बैंको से शादी विवाह वाले परिवारों को राहत नहीं मिली। ढाई लाख की उम्मीद लेकर बैंक गए लोगों को पांच हजार से 24 हजार तक ही मिल सका। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

आठ नवंबर को पांच सौ और एक हजार की नोट बंद होने के बाद बैंको में कैश की किल्लत कम होती नहीं दिख रही है। करीब 12 दिन गुजरने के बाद भी बैंकों का बोझ कम होता नहीं दिख रहा है।
 सोमवार को सुबह से बैंकों पर पहुंचे लोगों को जरूरत के हिसाब से पैसा नहीं मिला। 10 से 15 हजार का चेक लगाने वाले लोगों को पांच से छह हजार देकर बैंक वापस कर दिए। ज्ञानपुर के एसबीआई, यूबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, पीएनबी के अलावा गोपीगंज, औराई,         जंगीगंज के विभिन्न बैंको पर लोग सुबह से पहुंचने लगे। बैंक         खुलते-खुलते 50 से 100 लोगों की भीड़ जुट गई। नगरीय इलाकों  में बैंक की संख्या अधिक होने से भीड़ कम रही लेकिन ग्रामीण इलाकों में भीड़ बैंको पर अधिक रही। ज्ञानपुर के खगरपुर गांव निवासी बच्चन पाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 23 नवंबर को है। कई दिनों से वह बैंक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पैसा नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन

औराई संवाददाता के अनुसार, वित्त मंत्रालय के निर्देश के बाद भी शादी वाले परिवारों को ढाई लाख नहीं मिल पा रहा है। घोसिया निवासी विकास चंद्र ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 24 नवंबर को है। सरकार के आदेश के बाद वह शादी का कार्ड लेकर बैंक गए लेकिन उन्हें 24 हजार ही मिल सका। इसी तरह सहसेपुर गांव निवासी श्यामसुंदर मिश्र की बेटी की शादी 24 नवंबर को है। 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार, शनिवार के बाद सोमवार को बैंक पैसे निकालने के लिए गया लेकिन वहां कैश की किल्लत होने की बात कहकर 10 हजार ही दिया गया। औराई यूबीआई के शाखा प्रबंधक प्रभात सिन्हा ने कहा कि कैश की कमी के चलते लोगों को ढाई लाख नहीं दिया जा रहा है। अग्रणी बैंक के प्रबंधक अमिताभ सेन ने कहा कि शादी वाले परिवारों को ढाई लाख देने का पत्र अब तक नहीं मिला है, जिससे उन्हें ढाई लाख की रकम नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें