फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: माघ मेले में चार स्पेशल रिंग ट्रेनें चलाएगा पूर्वोत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माघ मेले के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दो जनवरी से 17 फरवरी के बीच हर दिन चार अनारक्षित रिंग रेल सेवा का संचालन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि माघ मेला में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

04111 प्रयागराज जंक्शन, रामबाग, बनारस, जंघई, जफराबाद, अयोध्या धाम, प्रयागराज जंक्शन रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी 02 जनवरी से 17 फरवरी तक हर दिन प्रयागराज जं. से सुबह 6 बजे प्रस्थान करके रामबाग, झूंसी, हंडिया होते हुए सुबह 7.17 बजे ज्ञानपुर रोड, 7.35 पर माधोसिंह से होकर बनारस से सुबह 9.15 बजे भदोही से होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम छह बजकर 50 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04113 प्रयागराज जं., रामबाग, बनारस, जंघई, जफराबाद, अयोध्या धाम, प्रयागराज जं. रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी दो जनवरी से 17 फरवरी के बीच हर दिन शाम साढे पांच प्रयागराज जं. से प्रस्थान कर छह बजकर 47 मिनट पर ज्ञानपुर रोड, सात बजकर पांच मिनट पर माधोसिंह और बनारस से होते हुए आठ बजकर 55 मिनट पर भदोही पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां से विभिन्न स्टेशन से होते हुए रात 11.37 बजे शाहगंज और दूसरे दिन सुबह 7.45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04114 प्रयागराज जं, अयोध्या धाम, जफराबाद, जंघई, बनारस, रामबाग, प्रयागराज जं. रिंग रेल प्रयागराज जंक्शन से शाम 17.45 बजे प्रस्थान विभिन्न स्टेशनों से रात 11.34 बजे अकबरपुर और दूसरे दिन रात 12.27 बजे शाहगंज से भाेर में 3.30 बजे भदोही, सुबह 4.24 बजे बनारस, 5.12 बजे माधोसिंह, सुबह 5.57 बजे ज्ञानपुर रोड से हंडिया खास और अन्य स्टेशन होते हुए सुबह 8 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 04120 प्रयागराज जं., अयोध्या धाम, जफराबाद, जंघई, बनारस, रामबाग, प्रयागराज जं. रिंग रेल दो जनवरी से 17 फरवरी तक प्रयागराज जं. से दोपहर 1.30 बजे छूटकर कई स्टेशनों से होते हुए रात 11.15 बजे भदोही, रात 1.17 बजे माधोसिंह, 1.50 बजे ज्ञानपुर से होते हुए सुबह चार बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें