फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पूर्वोत्तर रेलवे ने नौ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने सुगमता के लिए 9 एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। इन सभी ट्रेनों का ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के अलावा जिले के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारणी जारी की। 29 अक्तूबर से इन ट्रेनों का नई समय सारणी के अनुसार संचालन होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ललितग्राम -नई दिल्ली एक्सप्रेस गाजियाबाद से सुबह 6 बजे चलकर नई दिल्ली 6.45 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह, आजमगढ़ दिल्ली एक्सप्रेस गाजियाबाद से सुबह 6.40 बजे चलकर नई दिल्ली 7.25 बजे पहुंचेगी।
वहीं बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3.10 बजे छूटेगी। वहीं 30 अक्तूबर से आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस जौनपुर से सुबह 7.30 बजे, डोभी से 8.05 बजे और औंडिहार से 8.25 बजे चलकर गाजीपुर सिटी 9.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 23 दिसंबर से गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ऐशबाग से दोपहर 4.13 बजे छूटेगी। इसके अलावा बनारस-देहरादून एक्सप्रेस बनारस से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यह सेवापुरी से 8.57 बजे, परसीपुर से सुबह 9.11 बजे, भदोही से 9.21 बजे, मोढ से सुबह 9.31 बजे, सुरियावां से 9.40 बजे और जंघई से 10.00 बजे चलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें