बाहुबली विधायक विजय मिश्र के जेल जाने के बाद भी कुनबे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उनके बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ गुरुवार को कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया। इसके पूर्व पत्नी मीरजापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली मिश्रा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। वारंट लेकर पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी है। रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में फंसे विधायक परिवार पर कानून का चौतरफा दबाव बढ़ने लगा है।
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि विधायक के बेटे के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है।