फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कोई नामांकन नहीं, 38 ने लिया पर्चा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के नामांकन कक्ष के बाहर सुरक्षाकर्मियों से बात करते एसपी डॉ. अनिल कुमार। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सातवें चरण के चुनाव के लिए जिले में नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन किसी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 38 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक पुलिस के जवान तैनात रहे। जिले में सातवें चरण में ज्ञानपुर, भदोही और औराई विधानसभा के लिए सात मार्च को मतदान होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्रों का वितरण और नामांकन शुरू हो गया। सुबह 11 बजे के बाद से उम्मीदवार या उनके समर्थक कलेक्ट्रेट पर पहुंचने लगे। दोपहर बाद तक निर्दल, छोटी पार्टी और बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन पत्र लेने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस के तीनों विधानसभा सीट के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। इसके अलावा भदोही से सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक नामांकन लेने के लिए पहुंचे। सभी को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। प्रत्याशी, प्रस्तावक के अलावा आम नागरिकों को भी जांच से गुजरना पड़ा। निर्वाचन विभाग के मुताबिक पहले दिन ज्ञानपुर विधानसभा से 10, औराई से 11 और भदोही से 17 सहित कुल 38 नामांकन पत्र लिया गया। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कलेक्ट्रेट मोड़ से लेकर नामांकन कक्ष तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को देखते हुए डीएम आर्यका अखौरी, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, एएसपी राजेश भारती ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट मोड़ पर तैनात पुलिस कर्मियों को वाहनों के अंदर न जाने व प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों को एक-एक व्यक्ति की गहनता से जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें