फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डॉक्टर न स्टॉफ, तीन साल से कागज में चल रहा बर्न यूनिट

विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल का बर्न युनिट। संवाद
विज्ञापन
विकास मिश्रा ज्ञानपुर। जिले के सौ शय्या में संचालित 13 बेड के बर्न यूनिट में डॉक्टरों और स्टॉफ की स्थायी तैनाती नहीं होने से बेकार पड़ा है। ढाई साल से कागज पर तो यूनिट का संचालन हो रहा है, लेकिन अभी तक यहां एक भी मरीज का उपचार नहीं हो सका है। यहां नर्स और वार्ड बॉय की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन उनके पास केवल बैठने के अलावा कोई काम नहीं होता। साल 2022 में औराई अग्निकांड के बाद अगस्त 2023 में इसका संचालन हुआ था।
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल की नींव साल 2012 में पड़ी थी। 14 करोड़ के इस अस्पताल के निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण एसआईटी ने जांच की। समस-समय पर हैंडओवर की तिथि और बजट की धनराशि बढ़ती गई। अब यह करीब 18 करोड़ तक पहुंच गया है। यहां ओपीडी, बर्न यूनिट, डायलिसिस, सीटी स्कैन जैसी व्यवस्थाएं संचालित हैं। वहीं, बर्न यूनिट का संचालन अगस्त 2023 में जैसे-तैसे किया गया है। स्थिति यह है कि कागज पर यह यूनिट संचालित तो हो गया, लेकिन ढाई साल बाद भी यहां चिकित्सक, सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी की स्थायी तैनाती नहीं हो सकी है। चिकित्सकों को यहां ऑनकाल रखा गया है।
अक्तूबर 2022 में हुआ था औराई अग्निकांड
साल 2022 दो अक्तूबर की रात दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई थी। इसमें 77 लोग घायल हो गए थे, जबकि 22 लोगों की मौत हो गई थी। रातभर जिले की सड़कों पर एंबुलेंस के सायरन बजते रहे। इस विभत्स हादसे के बाद सौ शय्या अस्पताल में शो-पीस बने बर्न यूनिट के संचालन के लिए कवायद तेज कर दी गई। साल 2023 में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जनपद भ्रमण पर आए। इनके निर्देश के बाद यूनिट का संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
इनकी हैं जरूरत
प्लास्टिक सर्जन 01
जरनल सर्जन 02
कैजुएल्टी मेडिकल अफसर 03
फिजियोथेरेपिस्ट 01
ड्रेसिंग स्टॉफ 03
स्टॉप नर्स 06
मल्टीपपर्स वर्कर 06

-

वर्जन:
बर्न यूनिट संबंधित सारे उपकरण हैं। यहां बर्न के मरीजों का उपचार होता है। डॉक्टरों की ड्यूटी ऑनकाल लगाई गई है।
जरूरत पड़ने पर वे आते हैं। - डॉ. सुनील पासवान, सीएमएस, भदोही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें