फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में नहीं हुई सिल्ट की सफाई, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जून के प्रथम सप्ताह से मुख्य नहर में पानी छोड़ने का रोस्टर शुरूहो जाएगा लेकिन अभी तक न मुख्य नहर का सिल्ट साफ कराया जा सका है न राजवाहा, माइनर में भरे जलकुंभी और जंगली झंखाड़ ही हटाए जा सके। पानी आने से पहले सफाई नहीं कराई जा सकी तो ओवरफ्लो के कारण नहर, माइनर, राजवाहा के टूटने की समस्या आएगी। इसको लेकर अभी से किसानों को चिंता सता रही है। दो लाख से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों के उपजाऊ खेतों की सिंचाई नहर विभाग 398.5 किलोमीटर नहर, राजवाहा, माइनर से कराता है। लगभग 11 हजार निजी, 520 राजकीय नलकूपों से सिंचाई की व्यवस्था संतृप्त न होने की स्थिति से किसान की निर्भरता 75 किलोमीटर की मुख्य नहर, 323 किलोमीटर राजवाहा और माइनर पर रहती है। बावजूद इसके सिंचाई की समस्या पूरे वर्ष तक सुर्खियों में रहती है। अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष 32 लाख रुपये सिल्ट सफाई के नाम पर विभाग खर्च करता रहा है। इस वर्ष प्रस्ताव भेजने के बाद भी बजट की स्वीकृति नहीं हो सकी है। बजट मिलने पर सिल्ट की सफाई कराई जा सकेगी। अभोली ब्लाक के किसान चंद्रशेखर दुबे ने कहा कि एक दशक से नहर, माइनर, राजवाहा की सुविधा किसानों को मिल रही है लेकिन जब फसलों की सिंचाई के समय पानी छोड़ा जाता है उस समय ओवरफ्लो के कारण बंधिया टूटने की शिकायत शुरू हो जाती है। समस्या तब तक रहती है जब तक विभाग मुख्य पंप कैनाल को नहीं करता। सरकार के सौ दिन वाले कार्य योजना में सफाई व्यवस्था को शामिल कर देने से समस्या हल होगी। किसान जिला जीत बिंद, दारा, प्रमेंद्र कुमार, नारायण यादव, शिवपूजन सिंह ने कहा कि सिल्ट की सफाई में मानक की अनदेखी होने से भी सिंचाई के समय परेशानी बढ़ती है। सफाई की जिम्मेदारी लेने वाली संस्थाएं अंतिम छोर तक कार्य पूरा न बीच में छोड़ देते हैं और पूरी तरह से सफाई की रिपोर्ट विभाग को सौंपकर भुगतान करा लेते है। इस तरह की कार्यप्रणाली पर कड़ी निगरानी होने से किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें