फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवी बार बढ़ी नि:शुल्क वितरण की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खाद्य एवं रसद विभाग ने शुक्रवार को पांचवीं बार आदेश जारी कर नि:शुल्क राशन, खाद्य सामान वितरण की तिथि 29 मई तक बढ़ा दी है। पूर्व में वितरण की तिथि 24 से 27 मई घोषित की गई थी। डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि अप्रैल के दूसरे चरण में पीएमजीकेएवाई योजनांतर्गत प्रति यूनिट पांच किलोग्राम गेहूं चावल, प्रति कार्ड एक किलोग्राम नमक, तेल, चना का वितरण दो मई से शुरू कराया गया है। नेफेड की ओर से सामानों की पूर्ति न होने के कारण 20 फीसदी सामान कार्डधारकों तक नहीं पहुंच सका। पांचवीं बार 29 मई तक के लिए तिथि बढ़ाकर पात्र कार्डधारकों को लाभान्वित कराया जाएगा। आयुक्त सौरभ बाबू के आदेश का पालन कोटेदार गाइड लाइन का पालन करते हुए करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें