फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यो पर प्रशासन ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर चकविजयी गांव में आराजी संख्या 290 और 291 में होने वाले सभी निर्माण कार्यों पर प्रशासन ने रोक लगा दी। शुक्रवार को तहसीलदार देवेंद्र यादव ने राजस्व टीम के साथ जमीन की पैमाइश की। जिसमें दोनों जमीनों का नक्शा एक से दो बिस्वा अधिक मिला। प्रधानपति की ओर से हो रहा निर्माण 290 में भी मिला। पक्की पैमाइश का आदेश देते हुए सभी निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया।
विज्ञापन

कौलापुर के राजस्व गांव चकविजयी निवासी विजय प्रजापति बृहस्पतिवार को सुबह 12 बजे के आसपास पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। वह निवर्तमान ग्राम प्रधान उषा मिश्रा के पति पर उसकी जमीन में निर्माण कराने का आरोप लगा रहा था। साथ ही टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था। अफसरों के समझाने पर वह नीचे उतरा। शुक्रवार को तहसीलदार ज्ञानपुर देवेंद्र यादव राजस्व टीम के साथ जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे। करीब एक घंटे तक चली पैमाइश में आराजी नंबर 290 और 291 का नक्शा जमीन से अधिक मिला। प्रधानपति की ओर से हो रहा निर्माण विजय प्रजापति में पाया गया। तहसीलदार ने वहां होने वाले सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दिया और पक्की पैमाइश कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि दोनों जमीन का नक्शा एक से दो बिस्वा अधिक दर्शा रहा है। ऐसे में बिना पक्की पैमाइश के स्थिति स्पष्ट होना संभव नहीं है। इसलिए सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें