ज्ञानपुर। शासन के निर्देश पर जिले में नौ क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। 34 केंद्र पर अब विपणन विभाग को 80 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य पूरा करना पड़ेगा। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में एक नवंबर से कुल 46 केंद्रों पर अब तक 13 हजार किसानों से 69 हजार एमटी धान की खरीद कराई जा चुकी है। पूर्व निर्धारित लक्ष्य 127900 एमटी मिला था। लक्ष्य पूरा न होने की स्थिति में शासन को पत्र भेजा गया था। ब्लाक औराई, डीघ, भदोही, सुरियावां, अभोली में चल रहे 34 केंद्रों पर एक दिन में होने वाली खरीद प्रति किसान 200 क्विंटल से 100 क्विंटल कर दी गई जिससे 80 हजार एमटी का लक्ष्य पूरा कराया जा सके। सभी केंद्रों प्रभारियों को शासनादेश के पत्र को भेज दिया गया है।