फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कौलापुर में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। ट्रांसफार्मर खराब होने से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। मामला गोपीगंज भदोही डीघ ब्लॉक के कौलापुर ग्राम सभा का है। ग्रामीणों ने कहा कि उच्च प्राथमिक स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब हो जाने और दूसरे ट्रांसफार्मर में कनेक्शन जोड़ने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर दी है। कौलापुर ग्राम सभा में उच्च प्राइमरी स्कूल के समीप तालाब के किनारे लगे दो ट्रांसफार्मर में एक ट्रांसफार्मर काफी दिनों से खराब पड़ा था। दूसरे ट्रांसफार्मर से ग्रामीण बिजली का उपयोग कर रहे थे। उक्त ट्रांसफार्मर भी एक सप्ताह बाद जल गया। तो ग्रामीणों ने दूसरे ट्रांसफार्मर को चंदा इकट्ठा कर चालू कराया, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को सोमवार को सुबह बंद करा दिया और कहा कि ट्रांसफार्मर से बिजली का उपयोग नहीं होगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में लवकुश प्रजापति, कुन्नाराम कैलाश प्रजापति, विकास प्रजापति, रोहित शर्मा, मनोज कुमार टिंकू प्रजापति, रामकुमार रमेश प्रजापति, दया शंकर प्रजापति सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें