फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नौ पीएमश्री पूर्व माध्यमिक स्कूलों को मिलेगा ब्लूटूथ स्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नौ पीएमश्री पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ब्लूटूथ स्पीकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खरीद के लिए धनराशि जारी कर दी है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को कविता, गीत आदि सिखाई जाएगी। हर विद्यालय को खरीद के लिए पांच-पांच हजार रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें 11 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को पीएमश्री के रूप में चयनित किया गया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कई सुविधाएं अलग से उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले के नौ पीएमश्री विद्यालयों में संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं के लिए ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इनका इस्तेमाल कहानी, कविता, गीत और पहेलियों आदि गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को मजबूत करने में किया जाएगा। बाल्यावस्था में बच्चों की भाषा, सुनने की क्षमता और अभिव्यक्ति विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इन गतिविधियों से बच्चों को केवल सुनने और बोलने का अवसर ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और आसपास के वातावरण को समझने की दिशा में भी आगे बढ़ेंगे। ब्लूटूथ स्पीकर के लिए तकनीकी मानक भी तय किए गए हैं। इसमें कम से कम 30 वाट पावर, ब्लूटुथ 5.3 या उससे ज्यादा, कम से कम 10 मीटर की कनेक्टिविटी रेंज और डुअल 5.2 या उससे ऊपर के ड्राइवर होने चाहिए। इसके अलावा रिचार्जेबल बैटरी, कम से कम तीन घंटे का बैटरी बैकअप, 2000 एमएच या उससे अधिक क्षमता, माइक्रोफोन इनपुट, वॉल्यूम और प्लेबैक कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी निर्धारित की गई हैं। इन स्पीकरों का इस्तेमाल हर शनिवार को 3 से 6 वर्ष के बच्चों के साथ गतिविधियों में किया जाएगा। मॉडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ईसीसीई एजुकेटर कहानी, कविता, गीत और पहेलियों के जरिए बच्चों को सीखने से जोड़ेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि नौ स्कूलों के लिए पांच-पांच हजार मिले हैं। यह धनराशि विद्यालयों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें