ज्ञानपुर। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन-ट्रायल्स का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इसमें नौ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तर के ट्रायल्स के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में बैडमिंटन में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह संग विजय प्रकाश मौर्य, अनिरूद्ध कुमार, अवनीश कुमार, धीरंजन कुमार, संतोष कुमार मौर्य, पूजा कुमारी, आस्था सिंह शामिल रहीं। उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों को अब 18 एवं 19 अगस्त को मंडलीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।