फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 मामलों में नौ का निस्तारण 

Sun, 19 Jun 2016 01:48 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने कोतवाली भदोही और औराई थाने पर जनता की शिकायतें सुनी। थानाध्यक्षों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें। लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नौ थानों पर आए 83 मामलों में नौ का निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन

जनपद के नौ थानों पर राजस्व विभाग के 60 और पुलिस विभाग से जुड़े 23 प्रार्थना पत्र आए। इसमें एक राजस्व और आठ पुलिस विभाग के शिकायतों का   निस्तारण किया गया। ज्ञानपुर कोतवाली में एसडीएम विपिन कुमार और सीओ श्यामशंकर पांडेय की देखरेख में प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
 कोतवाली में आए 13 प्रार्थना पत्रों में एक, गोपीगंज थाने में 13 मामलों में एक का भी नहीं, कोइरौना थाने में 10 शिकायतों में एक, भदोही कोतवाली में 13 प्रार्थना पत्रों में एक, चौरी थाने में एक शिकायत में एक का भी नहीं, औराई थाने में 16 प्रार्थना पत्रों में एक का भी नहीं, ऊंज थाने में तीन शिकायतों में एक का भी नहीं, सुरियावां थाने में छह प्रार्थना पत्रों में तीन,  दुर्गागंज थाने पर आठ शिकायतों में दो का निस्तारण हुआ। राजस्व विभाग से जुड़े ज्यादातर मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें