ऊंज। थाना क्षेत्र में तस्करों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। रविवार की रात भदोही-प्रयागराज सीमा के पास वहिदा मोड़ से एक पिकअप को चेकिंग के लिए पुलिस ने रोक लिया। पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाश ली तो उसमें नौ गोवंश थे। पुलिस ने गोवंशों को मुक्त कराकर गोशाला भिजवाया और अज्ञात तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने कहा कि रविवार की रात में वहिदा मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। सूचना पर प्रयागराज से आ रही पिकअप को रोका तो वाहन से दो लोग कूदकर फरार हो गए। वाहन में छह सांड़, दो गाय और एक बछड़ा बरामद किया गया।