ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रमाशंकर बिंद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजपा और सहयोगी दलों की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि सदन में जिस प्रकार से विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा उनके सहयोगी दलों की ओर से भड़काऊ बयान दिया गया, वह निंदनीय है। अमन और शांति के बाधक ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर हसनैन अंसारी, महबूब खान, रेहान नवाज, विमलेश पाल, संतोष पाल आदि रहे।