ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नौ असिस्टेंट प्रोफसरों का स्थानांतरण दूसरे जनपदों के लिए हो गया है। केएनपीजी कॉलेज के जिन असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें होम साइंस डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. मनीषा का तबादला पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सहजनवा गोरखपुर किया गया है। इसके अलावा जंतु विज्ञान विभाग से डॉ. अवधेश सिंह यादव और प्रकाश चंद्र गुप्ता, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार निराला, वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉ. रणजीत सिंह, चित्रकला विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रविंद्र कुमार और हिंदी विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित गोयल, वाणिज्य विभाग से डॉ. देव कुमार, अंग्रेजी विभाग से डॉ. माला श्रीवास्तव शामिल हैं।