सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के कलिक मवैया गांव निवासी रजनू तिवारी (38) पुत्र कालीशंकर की कानपुर के सरसौल स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ जयपुर के मेंहदीपुर बाला जी का दर्शन कर घर लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी तीन पुत्रियां सहित परिवार और रिश्तेदारी के अन्य सदस्य भी थे। बताया कि सभी लोग जोधपुर-हावड़ा ट्रेन से घर लौट रहे थे। सोमवार रात करीब 2.30 बजे वह लघुशंका के लिए ट्रेन के बाथरूम में गए। थोड़ी देर बाद ही वह ट्रेन से गिर गए। अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक कर पुलिस की मदद से हॉस्पिटल ले भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही यहां घर में कोहराम मच गया। मृतक तीन पुत्रियों का पिता था। संवाद