फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आभूषण भरा बैग लेकर बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र में उचक्कागिरी एवं छिनैती की घटनाएं थम नहीं रही है। शनिवार की देर शाम बरवां बाजार में आभूषण की दुकान पर बाइक सवार सामान देखने के दौरान आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बरवां बाजार में सुभाष सेठ की दुकान है। वहीं पर परिवार संग वह रहते हैं। पीड़ित के मुताबिक शनिवार की शाम बाइक सवार दो व्यक्ति दुकान पर पहुचे और नथुनी दिखाने के लिए कहा। दुकानदार नथुनी देने के बाद अन्य सामान रखने लगा इस दौरान काउंटर के पास रखा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही काउंटर से मुड़ा तो बाइक सवार जा चुके थे। बैग में दो लाख से अधिक के आभूषण थे। थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध दिख रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें