फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर

विज्ञापन
शाम के समय मौसम में छाया रहा धुंध। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का असर दिखाना शुरू हो गया है। रात का तापमान गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं के साथ सिहरन बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम कंपकपी वाली ठंड का अहसास अब लोगों को होने लगा है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी दिख रहा है। सूर्योदय होते ही कोहरे छंट जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया कि आगामी तीन दिनों में तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों से निकलने वाली हवाओं में नमी है। इसके कारण रात के पारा में निरंतर कमी देखी जा रही है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर है। इन दिनों मौसम में रोजाना बदलाव देखा जा रहा है। जैसे सुबह-शाम के समय ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। लोग गर्म कपड़ों, शॉल और स्वेटर, जैकेट में लिपटे नजर आने लगे हैं।
वहीं ठंड के चलते सुबह टहलने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे कम होने लगी है। ठंड बढ़ने से सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें