फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निकोबार द्वीप देश की धरोहर, कांग्रेस उसे बचाएगी

विज्ञापन
कांग्रेस के हस्ताक्षर अ​भियान में जुटे लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
चौरी। निकोबार द्वीप को बचाने के लिए कांग्रेस का चल रहा हस्ताक्षर अभियान शुक्रवार को भदोही, डीघ, अभोली ब्लॉक के कई गांव में पहुंचा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से मिलकर सरकार के इस कदम की कमियां गिनाई। वक्ताओं ने कहा कि निकोबार द्वीप देश की धरोहर है। उसे कांग्रेस बचाने के लिए कोर कसर नहीं छोड़ेगी। जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ बिंद के नेतृत्व में घनश्यामपुर, जंगीगंज, कुरमैचा एवं वीरमपुर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भदोही ब्लॉक के चौरी-दानुपट्टी गांव में ब्लॉक अध्यक्ष शिव पूजन मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष राजनाथ यादव जबकि अभोली ब्लॉक के आनंदडीह बाजार में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चला। जिसमें युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर किया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। इस मौके पर धर्मराज बिंद, सुरेश चौहान, नाजिम अली, सुरेश गौतम, राकेश पाल, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, श्यामलाल, संतलाल, मोदनवाल वीरेंद्र बिंद, जफर अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें