फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास के सामने दूसरी बार ढहा नवनिर्मित नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित डीएम आवास के सामने नवनिर्मित वृहद नाला बृहस्पतिवार को हो रही बारिश में दूसरी बार ढह कर गिर गया। इसके बाद अब एक्सईएन जलनिगम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अधिवक्ताओं समेत आम व्यक्तियों में इस बात की चिंता है कि जब जिला स्तर पर इस तरह की मनमानी है तो नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले निर्माण कार्यों की तुलना करना दूर की बात होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिवक्ता एसपी सिंह, सद्दाम अली, विनोद चंद्र, दिनेश कुमार ने बताया कि करोड़ों की लागत से प्रस्तावित और वर्षों से अधर में लटके जिला अस्पताल के सामने तीन माह पहले उक्त नाला निर्माण की जिम्मेदारी जलनिगम को सौंपी गई थी । इसके बाद जलनिगम ने ठेकेदारों के जरिये नाला निर्माण का काम शुरू कराया था। अभी तक नाला निर्माण का कार्य अपने मुकाम तक नहीं पहुंचा था कि गत सप्ताह हुई बेमौसमी बारिश ने न्यायालय गेट के पास निर्माण में बरती गई अनदेखी की पोल खोल दी। दरअसल हाल ही में हुई भारी बारिश में नाले की पूर्वी दीवार भरभराकर ढह गई थी। जब तक विभाग गिरे नाले का पुनरनिर्माण कराता तब तक बुधवार को दूसरी बार डीएम आवास के पास और मुख्यालय परिसर के मेन गेट से होते हुए काफी दूरी में नाला की दोनों दीवारें पुन: ढह गई।
दरअसल नाला बनाने का मुख्य उद्देश्य था कि मुख्यालय के आस-पास और बस्तियों, बारिश का पानी सीधे मोरवा नदी में निकालना रहा। मुख्यालय पर फरियाद लेकर आने वाले बबलू, कुसुम देवी, मंजू देवी, कृष्णानंद, दिनेशचंद, मनीष, आशीष ने कहा कि यदि इसी तरह नाला के ढहने का क्रम जारी रहा तो परिसर के अंदर पहुंचने के लिए लगी जालियां भी मलबे की चपेट में आ जाएंगी जिससे कार्यालयों तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इस संबंध में एक्सईएन जलनिगम आरबी अग्रवाल दो बार फोन उठाने के बावजूद कुछ नहीं कह सके और फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें