फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में डूबी कालीन नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समूची कालीन नगरी मंगलवार को नए साल के जश्न में डूब गई। धूम-धड़ाके के बीच देर रात तक न्यू ईयर पार्टियों का दौर चलता रहा। इस दौरान डीजे की धुन पर मस्त-मगन युवा सारी रात झूमते रहे। रात के 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर-2020 के शोर से वातावरण गूंज उठा। जमकर आतिशबाजी हुई और लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर नव वर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन

तमाम खट्टे-मीठे अनुभवों से दो-चार कराने के बाद वर्ष 2019 का मंगलवार को समापन हो गया। नए साल के स्वागत में जिले के लोग पखवारेभर पहले से तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को शाम से ही पार्टियां शुरू हो गईं। लोग मस्ती में झूमते रहे। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही के अलावा अन्य तमाम इलाकों में लोगों ने पार्टी का पूरा इंतजाम कर रखा था। रात आठ बजे के आसपास पार्टी का दौर शुरू हो गया। खाने-पीने के साथ ही लोग एक-दूसरे के साथ नए साल के एहतराम के लिए पूरी तरह उत्सुक दिखे। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने रात के 12 बजाए, लोग पूरे जोश में हैप्पी न्यू ईयर-2020 चिल्लाने लगे। धूम-धड़ाके का दौरान रात्रि 12 बजे के बाद तक चलता रहा। साथ ही तमाम लोगों ने साल के पहले दिन को खास बनाने की भी पूरी तैयारी की थी। पिकनिक स्पॉट पर घूमने-फिरने के कार्यक्रम के साथ ही मंदिरों पर दर्शन-पूजन और पूजा-अनुष्ठान के कार्यक्रम जगह-जगह निर्धारित किए गए हैं। गोपीगंज स्थित बड़े शिवधाम में शिव परिवार और एमपी कोचिंग की ओर से सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया है। इसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी तरह कई युवा समूहों ने सोनभद्र और मिर्जापुर की पहाड़ियों पर जाकर लिट्टी-पार्टी का कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए साथियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां हफ्तेभर पहले ही दे दी गईं थीं। पर्यटन स्थली सीतामढ़ी में साल के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। यहां प्रयागराज, मिर्जापुर के अलावा दूर-दूर से युवा और लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं।
नए वर्ष में कॅरियर के साथ खेल में बनाएंगे मुकाम
युवाओं ने साल के अंतिम दिन लिया नए वर्ष का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतामढ़ी। नूतन वर्ष को बेहतर और अपने अपने तरह से सेलिब्रेट करने के लिए छात्राओं ने नए वर्ष की अपनी योजनाओं को साझा करते हुए बेबाकी से बात रखी। वर्ष के अंतिम दिन धार्मिक और पर्यटन स्थल सीतामढ़ी श्रद्धालुओं एवं सैलानियों से भरी रही। इस मौके पर लोगों ने सीता समाहित स्थल सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर गंगा में नौकायन का आनंद लिया और गंगा के रेत में जाकर खूब मौज मस्ती की। अमर उजाला से बातचीत में देश की भावी पीढ़ी ने पढ़ाई लिखाई के साथ खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए देश और जिले का नाम रोशन करने की बात कही। छात्रा प्रियंका तिवारी का कहना है कि नए वर्ष में वह पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगी।कहा कि उनका प्रिय खेल बैडमिंटन है और इस खेल में उसकी काफी रुचि है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तार पर बैडमिंटन खेलना चाहती है। इसी तरह प्रिया सिंह का कहना है कि वह पढ़ाई के साथ खो खो उसका प्रिय खेल है खो-खो में वह मैडल भी जीत चुकी है। इस खेल में वह काफी ऊंचाइयां छूना चाहती है। 12वीं की छात्रा नेहा मोदनवाल ने कहा कि इस पर इस वर्ष उसका 12वीं का पेपर है। वह पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे रही है कि पढ़ाई के साथ साथ हुआ वह बैंकिंग सेवा में जाना चाहती है। इसके लिए वह अभी से तैयारिबढं शुरू कर दी है। रितिका तिवारी का कहना है कि पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट को अपना कैरियर बनाना चाहती है। रूबी पटवा और साक्षी मिश्रा का कहना है कि नए साल में वह अपना पूरा समय अपने पढ़ाई पर देगी। इसके साथ साथ दोनों छात्राएं खेल को ही अपना करियर बनाना चाहती हैं दोनों का कहना है कि कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें