भदोही। नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी। अब जीएसटी में चार स्लैब की जगह केवल दो स्लैब कर दिए गए हैं। अब सारे समान जीएसटी के 5 और 18 प्रतिशत वाले स्लैब ही रह जाएंगे। सरकार के इस निर्णय को आम आदमी के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे प्रतिमाएं, पूजा सामग्री, रोजमर्रा में खाने पीने की वस्तुओं सहित दिवाली और धनतेरस पर खरीदी जाने वाली दर्जनों उत्पादों की कीमतें कम हो जाएंगी। नगर के इलेक्ट्राॅनिक्स उत्पाद, बर्तन, बैटरी आदि के विक्रेता इसका इस वर्ष नवरात्र की खरीदारी पर सकारात्मक असर देख रहे हैं।