फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी, सीवीवी या पिन नंबर कभी न करें शेयर: अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बुधवार को साइबर जागरुकता अभियान सैकड़ों छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई। जिला साइबर क्राइम प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने साइबर की ठगी के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि साइबर ठगी से बचने का सबसे आसान उपाय है सतर्क रहना। अगर आपके साथ ठगी होती है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। इसके अलावा कभी भी किसी को ओटीपी, सीवीवी या पिन नंबर न बताएं।
विज्ञापन

कहा कि अक्सर मुफ्त के चक्कर में लोग बहकावे में आ जाते हैं। इसलिए अगर आपको कोई अंजान व्यक्ति कोई ऐप डाउनलोड करने को बोल रहा है तो कत्तई न करें। इसके अलावा किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांचें और अज्ञात मोबाइल नंबर से भेजी गयी लिंक पर कभी क्लिक न करें। इससे आप उसको अपना मोबाइल यूज करने का अवसर देते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार एटीएम से पैसा निकालने के दौरान भी लापरवाही बरती जाती है। जिससे लोग ठगी का शिकार हो जाते हैँ। इसलिए हमेशा सावधान रहकर ही एटीएम से पैसा निकालें।
इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक मनोज शुक्ल, प्रधानाचार्य मुकेश शुक्ल, दीपचन्द, निकीता मिश्रा, दीपक यादव सहित साइबर टीम से राजेश कुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, अंकित त्रिपाठी, रोहन वर्मा और लगभग 300 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें