फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी ने कार्यकर्ताओं का साथ कभी नहीं छोड़ा : प्रदीप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कंसापुर में बृहस्पवितार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि नेता जी भारतीय राजनीति के आयरन मैन थे। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों के हित की लड़ाई लड़ी और कभी भी अपने कार्यकर्ताओं का साथ नहीं छोड़ा।
संघर्ष के रास्तों पर चलकर भारतीय राजनीत के शिखर पर पहुंचने वाले नेता जी ने जो आदर्श स्थापित किया। वह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा हैं।
संचालन जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति ने किया। मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, आरिफ सिद्दीकी, अंजनी सरोज, कल्लन यादव, मंटू सिंह, संतोष यादव, केशनारायण यादव, सरिता बिंद, काशीनाथ समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें