फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाहन की टक्कर से फाटक का बूम टूटा, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही-जंघई रूट के कंधिया फाटक पर बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दिन में तो किसी तरह वाहन गुजरती रही, लेकिन शाम होते-होते क्षत्रिग्रस्त फाटक से समस्या बढ़ गई। आधे घंटे से अधिक समय तक फाटक के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

वाराणसी-मछलीशहर के निर्माणाधीन हाईवे पर स्थित कंधिया फाटक से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे फाटक के बीच का हिस्सा क्षत्रिग्रस्त हो गया और कर्मचारी विभाग को सूचना देकर जैसे-तैसे फाटक बंद और खोलकर ट्रेनों के साथ वाहनों को भी पार करा रहे थे। शाम को अचानक क्षत्रिग्रस्त स्थान पर फाटक की स्थिति दयनीय हो गई और बंद करने के बाद खोलने में समस्या होने लगी। इससे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक यह परेशानी बनी रही। गेटमैन नरेंद्र ने बताया कि फाटक क्षत्रिग्रस्त होने से ट्रेनों के संचालन में कोई समस्या नही हुई है। बताया कि स्लाइडिंग बूम के जरिये फाटक को बंद और खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें