फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: परिषदीय स्कूलों में नेट परीक्षा आज और कल, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15 और 16 सितंबर को होने वाली निपुण असेसमेंट टेस्ट (नेट) की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर तैयारी को लेकर स्कूलों का जायजा लिए। पूर्व की तरह इस बार भी ओएमआर सीट पर ही टेस्ट होगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आकलन अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के माध्यम से वर्ष में दो बार करने की व्यवस्था है। परीक्षा के बाद बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं एकत्र कर ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर भेजी जाती हैं। वहां मूल्यांकन होता है। इसके बाद बच्चों के रिजल्ट की डाटा फीडिंग होती है। इन परीक्षाओं के आयोजन में काफी समय लगता है। बच्चों के सीखने समझने के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए निपुण असेसमेंट टेस्ट वर्ष 2022 से शुरू किया गया है। 15 सितंबर को पहली से तीसरी जबकि 16 सितंबर को चौथी से आठवीं तक की कक्षा के बच्चों का टेस्ट होगा। परीक्षा को बेहतर ढंग से कराने के लिए बृहस्पतिवार को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने प्राथमिक विद्यालय अभोली, गौरा सहित करीब छह विद्यालयों का निरीक्षण किया। बताते चलें कि जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा विद्यालय के पहली से आठवीं तक के एक लाख 55 हजार बच्चे नेट में शामिल होंगे। बीएसए ने बताया कि छमाही परीक्षा से पहले निपुण एसेसमेंट टेस्ट कराया जाएगा, जो ओएमआर शीट पर होगा। छात्रों से बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परिणाम भी तुरंत पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें