फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सफल कॅरिअर के लिए ज्ञान और कौशल होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को कॅरिअर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट सेल की ओर से फ्रीलांसिंग जॉब ''''स्वारंभ'''' विषयक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में आए मेधा फाउंडेशन, वाराणसी के विवेक कुमार और प्रगति ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। बताया कि किसी के भी सफल कॅरिअर के लिए ज्ञान और कौशल का होना पहली शर्त है। उन्होंने फ्रीलांसिंग जॉब के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बताया कि इंटरनेट की मदद से मौजूदा समय में स्वतंत्र रूप से किए जाने वाले कई कॅरिअर अपनाए जा सकते हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, वेब डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, सोशल मीडिया मार्केटिंग, फोटोग्राफी बुक कीपिंग, विक्रय प्रबंधन आदि के सुझाव दिए। यह भी बताया कि सभी कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी क्षमता, कौशल और व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाकर अधिक से अधिक फ्रीलांसिंग कर आमदनी का जरीया बना सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज ने विद्यार्थियों को बताया कि कड़ी मेहनत हर कॅरिअर में करनी होती है। इसलिए कोई भी कॅरिअर अपनाने से पहले लगन और कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें। संयोजक डाॅ. माया यादव ने भी विद्यार्थियों को टिप्स दिए। कार्यक्रम में डाॅ. श्वेता सिंह, डाॅ. भावना सिंह, डाॅ. राजकुमार सिंह यादव, डाॅ. रुस्तम अली समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें