फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : चाचा की बात पर बाैखलाया भतीजा, सिर कूच कर उतारा माैत के घाट; दोनों ने साथ पी थी शराब

Sat, 30 Nov 2024 01:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : भदोही के बड़वापुर गांव में हत्या की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। भतीजे द्वारा हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह फरार हो चुका था।
विज्ञापन
हत्या के बाद बिलखता मृतक का परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़वापुर गांव में एक भतीजे ने चाचा के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले भतीजे ने चाचा को जमकर शराब पिलाई। जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फरार भतीजे की तलाश कर रही है।

विज्ञापन




भदोही कोतवाली के बड़वापुर मुसहर बस्ती निवासी माधो बनवासी अपने भतीजे राजेश के साथ शुक्रवार की शाम शराब पी रहा था। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतना बढ़ गया कि भतीजे राजेश ने चाचा माधो के सिर पर ईंट से वार कर दिया।
विज्ञापन


हमले से गंभीर रूप से घायल माधो को आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच मौका देख भतीजा फरार हो गया।
विज्ञापन


सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं फरार भतीजे की तलाश की जा रही है। माधो की मौत से परिजनों का रो-रोकर बेसुध हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें