औराई। कोतवाली क्षेत्र के जेठूपुर निवासी विजय की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि 16 जून की रात 10 बजे पति और पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया था। उसी दौरान पड़ोसी राजकुमार और उनका लड़का गौतम, लड़की सोनी मुझे सड़क से खींच कर गिरा दिया। गाली गलौज कर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।